WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

NTPC Railway Recruitment 2024 :रेलवे NTPC ने 2024 में 10,884 पदों के लिए भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इस लिंक पर जाएं और निर्देशों का पालन करें।

Tanzil
6 Min Read
NTPC Railway

NTPC Railway Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कई युवा रेलवे की नौकरी पसंद करते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है कि अगस्त 2024 में रेलवे NTPC की नौकरी की अधिसूचना जारी हो सकती है।

NTPC Railway
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आप रेलवे के गैर-तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आवेदन के लिए तैयार रहें। इस लेख में आपको RRB NTPC द्वारा दी जाने वाली नियुक्तियों, परीक्षा की तारीखें, आवेदन शुल्क और अन्य संबंधित जानकारी विस्तार से दी गई है।

NTPC Railway Recruitment Job Notification

रेलवे भर्ती बोर्ड ने लेवल 2, 3, 5 और 6 के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की संभावना जताई है। रिक्तियों की सूचना 25 जुलाई 2024 को जारी की गई थी। NTPC का मतलब Non-Technical Popular Category है, जिसमें तकनीकी से संबंधित नहीं पद होते हैं जैसे जूनियर क्लर्क, ट्रेन क्लर्क, कमर्शियल क्लर्क, गुड्स गार्ड, एकाउंट्स क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, स्टेशन मास्टर, और कमर्शियल अप्रेंटिस। रेलवे की ओर से लगभग 100,884 NTPC पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है।

NTPC Railway Recruitment Notification: Overview

आर्टिकल का नाम 
NTPC Railway Recruitment
जारीकर्ताRRB
वर्ष2024
पदों का प्रकारNTPC
कुल पद10884
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://www.rrbcdg.gov.in/

पदों का स्पष्ट विवरण जारी होने के बाद ही उपलब्ध कराया जा सकता है। पिछली सूचना के अनुसार पद इस प्रकार हैं:

  • स्टेशन मास्टर: 2457
  • माल गार्ड: 3236
  • वरिष्ठ क्लर्क cum टाइपिस्ट: 526
  • वरिष्ठ वाणिज्य cum टिकट क्लर्क: 663
  • वरिष्ठ टाइम कीपर: 25
  • वाणिज्य प्रशिक्षु: 82
  • खाता क्लर्क cum टाइपिस्ट: 360
  • वाणिज्य cum टिकट क्लर्क: 3065
  • ट्रेन्स क्लर्क: 155
  • जूनियर अकाउंट असिस्टेंट cum टाइपिस्ट: 1778
  • ट्रैफिक असिस्टेंट: 238

रेलवे NTPC के लिए पात्रता निम्नलिखित है:

  1. आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  2. न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए।
  3. कुछ पदों जैसे कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 12वीं पास और इंग्लिश और हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए।
  4. जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, कमर्शियल अप्रेंटिस, सीनियर टाइमकीपर, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रैफिक असिस्टेंट, स्टेशन मास्टर जैसे पदों के लिए स्नातक डिग्री आवश्यक है।
  5. टाइपिंग से संबंधित पदों के लिए कंप्यूटर पर हिंदी और इंग्लिश की टाइपिंग आनी चाहिए।
  6. OBC और SC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट का प्रावधान है।

रेलवे NTPC जॉब में मिलने वाला वेतन

रेलवे NTPC के तहत चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न पदों के आधार पर वेतन मिलता है। सामान्य वेतन सीमा 19900 रुपए से 35400 रुपए प्रति महीने तक होती है। उदाहरण के लिए:

  • कमर्शियल अप्रेंटिस और स्टेशन मास्टर को 35000 रुपए प्रति महीना।
  • गुड्स गार्ड, सीनियर टाइम कीपर, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जैसे पदों के लिए 29200 रुपए प्रति महीना।
  • ट्रैफिक असिस्टेंट के लिए 25000 रुपए प्रति महीना।
  • कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के लिए 21700 रुपए प्रति महीना।
  • ट्रेन क्लर्क, जूनियर टाइम कीपर, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट जैसे पदों के लिए 19900 रुपए प्रति महीना।
  • इस वेतन के अलावा अन्य सुविधाएं दी जाती है जिनको मिलाकर कुल वेतन 50000 से 60000 रुपए प्रतिमाह के आसपास हो जाता है।

NTPC Railway Recruitment के लिए आवेदन कैसे करें?

रेलवे NTPC जॉब के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें

  1. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं
  2. होम पेज पर Railway NTPC 2024 Exam के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अगले पेज पर Registration पर क्लिक करें।
  4. जानकारी पढ़कर Yes पर क्लिक करें।
  5. रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी बेसिक और शैक्षणिक जानकारी भरें और Next पर क्लिक करें।
  6. डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. भुगतान के बाद बाकी की जानकारी भरकर Final Submit पर क्लिक करें।

बस, इतना करने पर आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।

रेलवे NTPC जॉब चयन प्रक्रिया

रेलवे NTPC जॉब के लिए चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी Railway NTPC जॉब नोटिफिकेशन में दी जाएगी। हालांकि, पिछले वर्षों में चयन प्रक्रिया इस प्रकार रही है:

  • प्रथम चरण की परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से होगी।
  • द्वितीय चरण की परीक्षा भी कंप्यूटर आधारित टेस्ट के जरिए आयोजित की जाएगी।
  • दोनों चरणों को सफलतापूर्वक पास करने पर पदों के अनुसार टाइपिंग स्किल टेस्ट या कंप्यूटर स्किल टेस्ट लिया जाएगा।
  • इन सभी चरणों के सफल संपादन के बाद, अगले चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन यानी दस्तावेजों की जांच और चिकित्सा परीक्षण होगा।
  • सभी चरणों को पूरा करने के बाद, उम्मीदवार का चयन संबंधित पद के लिए कर दिया जाएगा।

Share This Article